waiz4u Shayari: April 2023 expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>
Powered By Blogger

Wednesday, April 5, 2023

बीवियों पर महान व्यक्तियों के विचार

 

बीवियों के बारे में महान हस्तियों के सर्वकालिक महान विचार...


😄 विवाह के बाद पति-पत्नी एक

      ही सिक्के के दो पहलू बन जाते

      है...एक-दूसरे का मुंह नहीं देख

      सकते, लेकिन हमेशा साथ रहते

      है...(सुकरात)


😃 विवाह आपके लिए हर तरह 

      से लाभकारी है - यदि अच्छी

      पत्नी मिली तो सुखी रहेंगे, 

      बुरी मिली तो फिलॉस्फर

      बनेंगे...(सुकरात)


😀 नारी हमें महान कार्य करने की

      प्रेरणा देती है, और उन्हें अंजाम

      देने से रोकती है...(ड्यूमॉस)


😜 जीवन का सब से दुष्कर प्रश्न,

      जिसका मुझे उत्तर नहीं मिल

      पाया है - 

      आखिर नारी चाहती क्या है...?

      (फ्रायड)


😝 कुछ लोग मुझसे हमारे सफल

      दाम्पत्य जीवन का राज़ पूछते

      है...हम हर सप्ताह में दो बार

      रेस्तरां जाने का समय निकालते

      है...कैंडल-लाइट डिनर, कुछ

     संगीत, कुछ नाच...वह हर

     मंगलवार को जाती है,मैं हर

     शुक्रवार को...(हेनरी यंगमैन)


😛 मैं आतंकवाद से नहीं डरता...

      मैं दो साल तक शादीशुदा रहा

      हूं...(सैम किनिसन)


😆 बीवियों के बारे में मेरी किस्मत

      हमेशा ख़राब रही...

     पहली मुझे छोड़कर चली गई,

     और दूसरी नहीं गई...

    (पैट्रिक मरे)


😄 यह सही है कि सब लोग

      आज़ाद और बराबर जन्म लेते

      हैं, पर कुछ लोग शादी कर लेते

      है...(नैश)


😃विवाह एक ऐसी विधि है,

     जिसके द्वारा आप यह मालूम

     करते हैं कि आपकी पत्नी को

     किस तरह का व्यक्ति दरकार

     था...(नैश)


😀 विवाह को आनन्दमय रखने के

      दो राज़...

      एक, जब आप गलत हों, 

     गलती मान लें...

     दो, जब आप सही हों, चुप रहे...

     (नैश)


😆 मेरी पत्नी को बस दो शिकायतें

       है...पहनने को कुछ नहीं है, 

      और कपड़ों के लिए अलमारियां

      काफी नहीं है...(हेनरी यंगमैन)


😜 मैं शादी से पहले क्या 

     करता था ?

     जो जी में आता था...

    (हेनरी यंगमैन)


😝 हमारा वार्तालाप हुआ...

      मैंने कुछ शब्द कहे, 

     और उसने कुछ पृष्ठ कहे...

     (हेनरी यंगमैन)


😛 मेरी पत्नी और मैं 20 साल 

      तक बहुत खुश रहे...

     फिर हमारी मुलाकात हो गई...

     (रॉडनी डेंजरफील्ड)


😄 मैंने अपनी पत्नी से कई वर्ष

      से बात नहीं की...

      मैं उसे बीच में नहीं टोकना

     चाहता था...(रॉडनी डेंजरफील्ड)


😃 एक अच्छी पत्नी हमेशा अपनी

      ग़लती के लिए अपने पति को

      माफ कर देती है...(मिल्टन बर्ल)


😄😄😄😄😄